बुडापेस्ट वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप ने अपनी शुरुआत पर जिस शिद्दत से निराश किया था, अंत में उतनी ही शिद्दत से ख़ुशी, रोमांच और उम्मीद दे रही है।
वर्षीय अनुभवी स्प्रिंटर मो. अनस ने भारत की अगुवाई में पहली लेग रन की, तो भारत 9 टीमों के बीच 6वें नंबर पर था, लेकिन 400 मी. में नेशनल रिकॉर्ड रखने वाले अनस ने 9 टीमों के बीच भारत को उत्साहवर्धक बढ़त दी। दूसरी लेग में बेटन अमोल ने संभाला, जिसका 4*400 रिले में कोई ख़ास रिकॉर्ड नहीं था, लेकिन 5'11" कंद का अमोल आँधी बनकर दौड़ा और दूसरे 100 मी. में भारत 2 दूसरे नंबर पर आ गया। तीसरी और चौथी लेग में अजमल व राजेश, अमोल के बनाए हवाई दबाव में उड़ते चले गए और नतीज़ा, भारत ने अपनी हीट में ब्रिटेन और बोत्सवाना जैसे स्प्रिंट स्पेशल्स को पीछे छोड़ दिया। हीट में एशिया की चपला कही जाने वाली जापान न सिर्फ़ पीछे रही, बल्कि उसने अपना 4*400 एशिया रिले का रिकॉर्ड भी खो दिया।
हीट की आख़िरी लेग में राजेश ने अमेरिकी रॉबिनसन को छकाने की ख़ूब कोशिश की, लेकिन भारत महज़ 58 सेंटी सेकेंड से ही अमेरिका से पीछे रहा। इस तरह भारत दोनों हीट की कुल 17 टीमों में ओरेगॉन, 2022 और दोहा, 2019 की वर्ल्ड चैंपियनशिप की सिल्वर मेडलिस्ट जमैका और ब्रिटेन व बोत्सवाना जैसी स्प्रिंट धुरी को पछाड़ते हुए 2वें नंबर पर रुका।
हालाँकि इन 17 टीमों में से 13 टीमों ने अपना सीजन बेस्ट प्रदर्शन किया, जबकि 2 ने नया नेशनल रिकॉर्ड क़ायम किया। 2:58:47 पर ख़त्म करनी वाली अमेरिका अपने पर्सनल बेस्ट 2:54:29 और सीजन बेस्ट 2:57:78 से बहुत पीछे रही। भारत ने बीती मई के एशियन एथलेटिक्स चैंपियनशिप के अपने सिल्वर मेडल टाइम 3:1:80 को भी बहुत पीछे छोड़ दिया और ओरेगॉन एथलेटिक्स चैंपियनशिप, 2022 में बनाए जापानी एशियन रिकॉर्ड को भी ध्वस्त कर दिया, जो उसने भारत (टोक्यो ओलंपिक में 3:00:25 में दर्ज़) से ही छीना था।
अब भारत जिन 9 टीमों के बीच मेडल के लिए दौड़ेगा, उनमें से सभी का पर्सनल बेस्ट भारत से ज़्यादा है, लेकिन खेल में वक़्त की लय और फॉर्म भी बहुत कुछ तय करती है, जो अभी भारत के पास है। लिहाज़ा, आज भारत की चपल चौकड़ी, 4*400 रिले दौड़ में इतिहास के बाद स्वर्ण, रजत या कांस्य रंग के साथ स्वर्णिम इतिहास रच सकती है। पिछली दो चैंपियनशिप की गोल्ड मेडलिस्ट और 4*400 रिले स्प्रिंट की क्वीन अमेरिका का गोल्ड या मेडल कोई तिलिस्म ही छीन सकता है। भारत के आगे ब्रिटेन, बोत्सवाना और जमैका ही बड़े प्रतिद्वंद्वी हैं, जिनके साथ मेडल की छीन-झपट रहेगी। हीट 1 में भारत के पीछे ब्रिटेन और बोत्सवाना ने संयुक्त रूप से 95 सेंटी सेकेंड के अंतर के साथ ख़त्म किया था, जबकि हीट 2 टॉपर जमैका ही रही थी।
~अंकुर

No comments:
Post a Comment