Wednesday, 26 July 2023

एलन का 'X x(et)-cetera'



  एलन मस्क ने अपनी अर्द्ध-शतकीय ज़िंदगी में जितनी कंपनियाँ बनाई हैं, उतनी संख्या में बच्चे भी अपने परिवार का हिस्सा बनाए हैं। शायद एलन साहब के लिए कंपनी और बच्चे एक-दूसरे के पूरक हैं। यही वजह हो सकती है कि उन्हें ग्लोबल वार्मिंग से बड़ा ख़तरा 'पॉपुलेशन कोलाप्स' लगता है। 

 सितंबर 2020 में, न्यूरोलिंक में AI एक्सपर्ट, कनाडियन सिमोन जिलिस से दो जुड़वाँ बच्चे प्राप्त करने के बाद, एलन ने ट्विटर को अपने पाले में किया, इसके ठीक महीने बाद दूसरी पत्नी/प्रेमिका और कनाडियन पॉप सिंगर ग्राइम्स से सरोगेट बच्चा प्राप्त करके, अपने बच्चों की संख्या दहाई अंकों में कर ली। यह X-Y की कड़ी में ग्राइम्स से तीसरा बच्चा था। इसके ठीक बाद एलन ने xAI को अपनी दसवीं कंपनी के रूप में देखना शुरू कर दिया।

 ग़ौरतलब है, एलन सिने वर्ल्ड और कनाडा से काफ़ी अट्रेक्ट रहे हैं। सिमोन और पहली पत्नी जस्टिन विल्सन को छोड़कर, एलन की तीन पत्नी/माशूका एक्ट्रेस/सिंगर रही हैं और तीन ही का ताल्लुक़ कनाडा से रहा है।

 Space X, X AI के बाद, एलन का X से मोहब्बत का क़िस्सा अब ट्विटर के X लोगो पर आकर ख़त्म नहीं हो जाता। एलन जैसे प्रयोग अपनी ज़िंदगी और तकनीक में कर रहे हैं, वैसा ही प्रयोग उन्होंने बच्चों के नामाकरण में भी किया है, जो 'X et-cetera' नाम में दिखता है। ग्राइम्स से साल 2020 में जन्मे लड़के का नाम 'X AE A12' न सिर्फ़ कैलीफोर्निया लॉ के मुँह पर रहा, बल्कि विश्वभर में सुर्ख़ियों में रहा। एलन को इस नाम में 12 की जगह XII करना पड़ा था। X और AI से एलन का लगाव बच्चे का नाम में भी घुसपैठ कर गया।

  एलन की इस पारिवारिक-तकनीकी प्रेम कहानी में ब्रिटिश एक्ट्रेस तुलहा रिले' को कैसे छोड़ सकते हैं! तीन-तीन वर्षीय दो योजनाओं में एलन से परिणय सूत्र में बंधन जोड़कर, तोड़ने वाली रिले ने एलन को 'परफेक्ट एक्स हसबैंड' कहा है। इससे तीसरी तीन वर्षीय योजना की शुरुआत की उम्मीद भी की जा सकती है।

~अंकुर

No comments:

Post a Comment